कोविड-19 महामारी के कठिन और चुनौतीपूर्ण दौर में वर्ष 2022 में शुरू हुई यह पवित्र पहल आज मानवता की सेवा का एक अद्भुत और प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। उत्सव फाउंडेशन द्वारा संचालित इस केंद्र ने निस्वार्थ भाव से समाज के उन लोगों के लिए कार्य किया है, जिनके अंतिम समय में कोई साथ देने वाला नहीं था। अब तक 950+ से अधिक दिवंगत आत्माओं का निःशुल्क, पूर्ण सम्मान, गरिमा और धार्मिक विधि-विधान के साथ दाह संस्कार किया जा चुका है। यह सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर उस आत्मा को सम्मानजनक विदाई देने का एक संकल्प है, जो जीवन की अंतिम यात्रा में अकेली रह गई। आने वाले समय में यह पहल और भी विशाल रूप ले, सेवा का यह दीप हर कोने तक पहुँचे और मानवता की यह भावना निरंतर नई ऊँचाइयों को छूती रहे। हर दिन नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ यह प्रयास बड़े स्तर पर समाज की सेवा करता रहे और भविष्य में एक सशक्त मिशन बनकर देशभर में अपनी पहचान स्थापित करे—यही हमारी कामना है।